{"_id":"5752c1174f1c1b7d2810cdfb","slug":"talented-students-and-heroines-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावान विद्यार्थियों और वीरांगनाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावान विद्यार्थियों और वीरांगनाओं का सम्मान
ब्यूराे/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभावान विद्यार्थियों और वीरांगनाओं का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय में पहली बार आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की रैली में भीड़ उमड़ी। इस मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ-साथ वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सेना की 6 पर्वतीय डिवीजन के मेजर जनरल आरके रैना ने रैली का उद्घाटन करते हुए कहा कि दूरस्थ इलाकों के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्या मौके पर जाकर सुनने और उनका समाधान करने के लिए यह रैली आयोजित की गई। सेना ने जोहार क्लब मैदान में हेल्थ कैंप लगाया और पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा भी प्रदान की। सेना के बैंड का खास आकर्षण रहा।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने पेंशन संबंधी प्रकरणों को उठाया। साथ ही मुनस्यारी में भर्ती कार्यालय खोलने, मोबाइल कैंटीन की सुविधा देने की मांग रखी। मेजर जनरल रैना ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। रैली के आयोजन में 9 कुमाऊं रेजीमेंट ने सहयोग दिया। 9 कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारियों ने युवाओं को सेना में भर्ती होने के तरीके बताए। बाद में मेजर जनरल ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त विवेकानंद इंटर कॉलेज के सचिन घींघा और मोहित सिंह कुंवर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कारगिल शहीद पुष्कर सिंह की वीरांगना गिरगांव निवासी दुर्गा देवी को भी सम्मानित किया। सेना ने पूर्व सैनिकों को जानकारी देने के लिए कई स्टाल लगाए। मेजर जनरल ने स्टालों का निरीक्षण किया। रैली को संपन्न कराने में कर्नल रोमेश, कैप्टन दयाप्रकाश, सूबेदार कवींद्र, जगदीश, स्थानीय पूर्व सैनिकों में नथी राम, ले. कर्नल लक्ष्मण बोथियाल, सूबेदार भगत बिष्ट, गुमान सिंह चिराल, श्रीराम धर्मशक्तू, लोक बहादुर, विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा समेत भारी संख्या में लोग थे।