फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Talent Day in Pithauragarh

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पठन-पाठन पर ध्यान दें विद्यार्थी: जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Talent Day in Pithauragarh
मिशन इंटर कालेज में छात्रों को पुस्तकें प्रदान करते प्रधानाचार्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में प्रतिभा दिवस पर छह से 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को पुस्तकें बांटीं गईं। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों से भविष्य की चुनौतियों और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पठन-पाठन पर ध्यान देने के लिए कहा। कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र देश-विदेश में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को नई शिक्षा नीति की जानकारी देकर इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने मई के अंतिम शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक करने की बात कही। इस दौरान शिक्षक जगत सिंह खाती, विमलदीप फिलिप, आरपी सिंह, उमेश चंद्र तिवारी, शमशेर सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, नीमा पुनेठा, शोभा चंद, ममता भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

जीआईसी गर्खा में मनाया गया मातृत्व दिवस
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। जीआईसी गर्खा में प्रतिभा और मातृत्व दिवस में छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं के बीच मनोरंजक गतिविधियां कराईं गईं। मेरी मां विषय पर आयोजित निबंध लेखन में सुजल ऐरी प्रथम, खुशी कन्याल द्वितीय रहीं। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पांडेय ने आभार जताया। प्रवक्ता मनोज पांडेय, सीएम जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर त्रिभुवन लाल वर्मा, गोपाल खोलिया, कुंदन प्रसाद, राधा जोशी, अंजलि डसीला, सविता तिवारी पांडेय, दीपा पंत, कुसुम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed