{"_id":"6a08bf26a86f512d330d7a78","slug":"take-local-taxis-to-adi-kailash-yatra-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141895-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्थानीय टैक्सियों से कराएं आदि कैलाश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्थानीय टैक्सियों से कराएं आदि कैलाश यात्रा
Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश टैक्सी यूनियन व्यास घाटी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंप स्थानीय टैक्सियों के माध्यम से यात्रियों को दर्शन कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत के टैक्सी चालकों को यात्रा सीजन के पूरे साल में महज चार माह के लिए रोजगार मिल पाता है। इस कमाई से ही वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कहा है कि धार्मिक यात्रा के दौरान बाहरी टैक्सियों पर रोक-टोक नहीं होने एवं प्राइवेट वाहनों से यात्रियों को ले जाने के कारण स्थानीय रोजगार प्रभावित हो रहा है। यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने कहा है कि आदि कैलाश, ओम पर्वत, पंचाचूली यात्रा में धारचूला तहसील के टैक्सी संचालकों को ही अधिकृत रूप से व्यवस्था एवं संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन