फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Takalakot Mandi of Tibet

भारतीय व्यापारियों का एक साल से तकलाकोट मंडी में फंसा एक करोड़ रुपये का सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Takalakot Mandi of Tibet
चीन की तकलाकोट मंडी। फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। तकलाकोट मंडी में भारतीय व्यापारियों का एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान फंसा हुआ है। भारत-चीन के संबंध खराब होने के कारण व्यापारियों को तकलाकोट मंडी में फंसे सामान की चिंता सताने लगी है। व्यापारी इस वर्ष व्यापार शुरू होने की उम्मीद से वहां सामान छोड़कर आए थे।
विज्ञापन

समुद्रतल से 17 हजार फुट की ऊंचाई पर प्रतिवर्ष 11 जून से 31 अक्तूबर तक तकलाकोट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार चलता था। वर्ष 2019 में व्यापार की अवधि खत्म होने के बाद व्यापारी 2020 में व्यापार की उम्मीद से सामान छोड़कर लौट आए थे, लेकिन इस वर्ष कोविड-19 और भारत-चीन के खराब संबंधों के चलते व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। कुछ व्यापारियों ने तकलाकोट जाने के लिए सामान तैयार रखा था। उन्हें उम्मीद थी कि 2021 में तकलाकोट जाने का मौका मिलेगा, लेकिन भारत में चीन के बहिष्कार के बाद प्रतिवर्ष व्यापार में जाने वाले व्यापारियों में निराशा है। उनका कहना है कि तकलाकोट मंडी में 40 व्यापारियों का एक करोड़ रुपये का सामान फंसा है। इससे व्यापारी परेशान हैं। यहां भी व्यापार न होने से वह चिंतित हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अब वापस भी नहीं ला सकते हैं सामान
पिथौरागढ़। दिनेश गुंज्याल, जीवन रौंकली, बिशन सिंह गर्ब्याल, चक्कर सिंह गर्ब्याल, रतन सिंह रायपा, दौलत रायपा, इंदर सिंह गर्ब्याल, उषा गर्ब्याल, रिंकू गर्ब्याल, दीवान नबियाल आदि व्यापारियों का सामान फंसा है। इन व्यापारियों का कहना है कि वह तकलाकोट मंडी पहुंचा चुके सामान के कस्टम शुल्क का भुगतान चीन और भारत में कर चुके हैं। उन्होंने कहा अब सामान वापस आने की उम्मीद भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तकलाकोट में भारत के 40 से अधिक व्यापारियों का एक करोड़ से अधिक रुपये का सामान फंसा है। इससे व्यापारी परेशान हैं। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उपजे विवाद से व्यापार शुरू होने की उम्मीद नहीं है। इस वर्ष व्यापार शुरू होने से व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। सीमा पर तनाव के साथ ही व्यापारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
- दिनेश गुंज्याल, भारत-चीन व्यापार समिति धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed