{"_id":"6a95d075f9951436ca0766ea","slug":"protest-demanding-block-and-tehsil-status-for-muvani-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-146239-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी को विकासखंड और तहसील का दर्जा देने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी को विकासखंड और तहसील का दर्जा देने की मांग पर प्रदर्शन
Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुवानी को तहसील और विकासखंड का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को डीडीहाट तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम खुशबू पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कनालीछीना, डीडीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड की सीमाओं से लगे मुवानी को लंबे समय से तहसील और विकासखंड का दर्जा देने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने मुवानी महाविद्यालय में बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू करने की भी मांग की। उनका कहना है कि इन विषयों की पढ़ाई की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र मुवानी का उच्चीकरण करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की इन पुरानी मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में दिगरा मुवानी के प्रधान जगत सिंह, कमलदीप सिंह, डंबर बहादुर, राम सिंह, गोविंद भट्ट, संजय पंत, जितेश खनका समेत कई लोग शामिल रहे।