{"_id":"16a87bfb633af3d50ce8c92dddc82b58","slug":"tahsils-suspension-bridge-linking-three-in-dilapidated-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तहसीलों को जोड़ने वाला झूलापुल जर्जर हालत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तहसीलों को जोड़ने वाला झूलापुल जर्जर हालत में
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट और कनालीछीना तहसील के गांवों को बेड़ीनाग से जोड़ने के लिए पीपलतड़ में रामगंगा में बना झूलापुल अब किसी बड़ी घटना का कारण न बन जाए। 1968 में बने झूलापुल की मरम्मत दस साल पहले हुई। इसके बाद न तो किसी न इस पुल की तरफ देखा और न मरम्मत की जरूरत समझी। पुल में लगे टिन गल गए हैं। सीमेंट उखड़ गया है। पुल में कई जगह छेद बन गए हैं। लोग जानवरों को इसलिए झूलापुल से नहीं ले जा रहे हैं क्योंकि उनका पांव इन छेदों में फंसने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
झूलापुल से रमतड़, पीपलतड़, बरला, बेलकोट, आमखेत, कठनौला, असूर, द्वारी, सुअरखाल, गंगोरा, गुरना गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। मुवानी तथा आसपास के गांवों से बेड़ीनाग पैदल जाने वाले भी इसी पुल से निकलते हैं। बेड़ीनाग के तरफ से मुवानी आने वालों के लिए पुल बेहद आसान है। पीपलतड़ के प्रधान चंदन सिंह कार्की ने बताया कि उन्होंने कई बार लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिख दिया है। अब तक यह तय नहीं है कि पुल की मरम्मत लोनिवि का डीडीहाट डिवीजन करेगा या बेड़ीनाग डिवीजन करेगा। यदि पुल की जल्दी मरम्मत नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने टिनों को दबाने के लिए पत्थर रखे हैं। छेदों को भरने के लिए भी रोड़ी डाल रखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को अल्टीमेटम भी दे दिया गया है।
विज्ञापन