{"_id":"5755c6e64f1c1be6209c57ae","slug":"taekwondo-competition-has-three-levels","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्तरों में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्तरों में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ताइक्वांडो शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता राजकीय संग्रहालय दौला में संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने किया।
विज्ञापन
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के गरीब, अनाथ बच्चों ने स्वागत गीत और ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के बच्चों ने नेपाली नृत्य प्रस्तुत किए। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने खेल प्रदर्शन कर स्कूल के लिए पदक हासिल किए।
विज्ञापन
सोसायटी अध्यक्ष गिरीश ओली ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी, जूनियर आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डॉनबास्को, मानस एकेडमी, सोरवैली, ब्राइट फ्यूचर, सनराईज, मल्लिकार्जुन, एशियन एकेडमी धारचूला और डीडीहाट के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सोसायटी की वरिष्ठ महिला जीवंती देवी, कोच सुरेश बहादुर, विजेंद्र नगरकोटी, प्रेमा सुतेड़ी, धनेश्वरी देवी, दिपेश कापड़ी, अमित ओली, हरिओम, प्रकाश, लक्ष्मी, साक्षी आदि मौजूद थे। संचालन ब्राइट फ्यूचर एकेडमी की प्रधानाचार्या योग्यता मखौलिया ने किया।