फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   'Tadka Vadh' (Slaying of Tadka) and 'Ahilya Uddhar' (Deliverance of Ahilya) enacted at the Ladhiyaghati Ramlila

Pithoragarh News: लधियाघाटी रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार का मंचन

Tue, 20 Oct 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Tadka Vadh' (Slaying of Tadka) and 'Ahilya Uddhar' (Deliverance of Ahilya) enacted at the Ladhiyaghati Ramlila
रीठा साहिब (चंपावत)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी लधियाघाटी की रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, इसमें श्रीकृष्ण दर्शन की प्रस्तुति दी गई। सखी मंडली के कोरस गायन ने माहौल को भक्तिमय बनाया। लीला में प्रेम सिंह ने दशरथ, धर्मेंद्र सिंह ने राम की भूमिका निभाई। द्वितीय दृश्य में भूपेंद्र सिंह बोहरा ने ताड़का का प्रभावशाली अभिनय किया। तृतीय दृश्य में अनिल सिंह बोहरा ने अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन किया। पुष्प वाटिका के दृश्य में करन सिंह बोहरा ने सीता का किरदार निभाया। वहीं, लधियाघाटी क्षेत्र के गोली और भिंगराड़ा में भी रामलीला मंचन के लिए खासा उत्साह देखा गया। गोली में प्रधान अशोक सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। भिंगराड़ा में प्रधान गीता भट्ट, दिनेश भट्ट ने कलाकारों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed