Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tadigaon-Rawalgaon motor road in Barakot block is in a dilapidated state

Pithoragarh News: बाराकोट ब्लाॅक का तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग बदहाल

Sat, 14 Nov 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tadigaon-Rawalgaon motor road in Barakot block is in a dilapidated state
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक का तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीण दिनेश सिंह, प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, कैलाश चंद्र, गोविंद बल्लभ और राहुल कुमार ने बताया कि मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को आवाजाही करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मोटर मार्ग के गड्ढों को शीघ्र भरने और सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी का कहना है कि तड़ीगांव रावलगांव मोटर मार्ग की समस्या का जल्द समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed