फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   System fails in post offices, it becomes difficult for sisters to deliver Rakhi to brothers

Pithoragarh News: डाकघरों में सिस्टम फेल, बहनों के लिए भाईयों तक राखी पहुंचाना हुआ मुश्किल

Fri, 08 Aug 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
System fails in post offices, it becomes difficult for sisters to deliver Rakhi to brothers
प्रधान डाकघर, पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। बहन और भाई के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर डाक व्यवस्था चरमराने से दिक्कत हो गई है। रक्षाबंधन पर बहनों और भाईयों का डाक विभाग ने साथ छोड़ दिया है। सभी डाकघरों में सिस्टम फेल होने से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट सेवा ठप है। ऐसे में बहनों के लिए भाईयों तक राखी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। बहनें राखी भेजने के लिए डाकघर तो पहुंच रही हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल बहनों के लिए भाईयों तक राखी पहुंचाने का स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सशक्त माध्यम है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र की बहनें डाक विभाग के माध्यम से ही भाईयों को राखी भेजती हैं। रक्षाबंधन पर्व पर यह सेवा बहनों को धोखा दे गई है। बीते पांच दिनों से प्रधान डाकघर सहित अन्य सभी डाकघरों में सिस्टम फेल होने से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवा बंद है। सर्वर खराब होने से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुक नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

हर रोज इन डाकघरों में एक हजार से अधिक बहनें भाईयों को राखी भेजने के लिए पहुंच रही हैं। विभाग का साथ न मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बहनों की चिंता बढ़ने लगी है। कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर विभाग को अपनी सेवा दुरुस्त रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग को झेलना पड़ रहा है नुकसान
रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट ठप रहने से डाक विभाग को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले वर्ष तक रक्षाबंधन पर सभी डाकघरों में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट से डाक विभाग की हर रोज एक से डेढ़ लाख रुपये की आय हुई थी। इस बार रक्षाबंधन से ठीक पहले इस सेवा के ठप रहने से डाक विभाग को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। साफ है कि शीघ्र यह सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो विभाग को अधिक नुकसान होगा।
केस एक
जाखनी निवासी रश्मि ने बताया कि वह भाई को राखी भेजने प्रधान डाकघर पहुंची। काउंटर में उन्हें रजिस्ट्री न होने की जानकारी मिली। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कहा अब वह भाई तक राखी पहुंचाने के लिए अन्य विकल्प खोजने के लिए मजबूर हैं।
केस दो
रई निवासी गंगा ने बताया कि वह भाई को राखी भेजने के लिए गंगा निवास डाकघर पहुंची। रजिस्ट्री नहीं हुई तो उसने प्रधान डाकघर की दौड़ लगाई। यहां से भी निराश होकर लौटना पड़ा। कहा रक्षाबंधन पर्व पर डाक विभाग की यह सेवा दुरुस्त होनी चाहिए।

कोट
सिस्टम अपग्रेट होने से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट बुक नहीं हो रहे हैं। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। उम्मीद है जल्द ही सेवा पटरी पर आएगी। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed