फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sweden's Stephen decided in 6.22 hours, distance from Nainital to Pithoragarh

स्वीडन के स्टेफन ने 6.22 घंटे में तय की नैनीताल से पिथौरागढ़ की दूरी

Sat, 08 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sweden's Stephen decided in 6.22 hours, distance from Nainital to Pithoragarh
साइकिल से सबसे पहले पिथौरागढ़ पहुंचे स्वीडन के स्टेफन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2017 माउंटेन बाइकिंग (साइकिल) रेस में शिरकत करते प्रतिभागी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। स्वीडन के स्टेफन अर्विडसन ने नैनीताल से पिथौरागढ़ की 163 किमी की दूरी 6.22 घंटे में तय कर ली।

दूसरे स्थान पर पिथौरागढ़ पहुंचे कोलंबिया के ऑस्कर मैरीसियो पेकान मेलो ने 6.29 घंटे का समय निकाला। तीसरे स्थान पर यूएसए के थामस टर्नर 6.33 घंटे में पिथौरागढ़ पहुंचे। महिलाओं में यूएसए की कयासी आर्मस्ट्रांग सबसे पहले पिथौरागढ़ पहुंची। वह 11वें स्थान में पिथौरागढ़ पहुंची। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता शनिवार सुबह 7.30 बजे नैनीताल से शुरू हुई थी। सबसे पहले पिथौरागढ़ पहुंचे स्वीडन के प्रतिभागी स्टेफन अर्विडसन दोपहर 1.52 में पिथौरागढ़ पहुंचे। कोलंबिया के आस्कर मैरीसियो पेकान मेलो ने दोपहर 1.59 में और यूएसए के थामस टर्नर ने दोपहर 2.03 बजे में शहर के ऐंचोली स्थित फिनिसिंग प्वाइंट को छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 सदस्यीय बाइकर्स दल में 6 महिलाएं हैं। बाइकर्स में 22 प्रतिभागी विदेशी हैं। ऐंचोली स्थित फिनिसिंग प्वाइंट में जिलाधिकारी सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा समेत तमाम अधिकारियों ने बाइकर्स का स्वागत किया। 

ऐंचोली से बाइकर्स को होटलों तक लाया गया। बाइकिंग प्रतियोगिता को देखने को लिए लोगों की भारी भीड़ जमा थी। एक के बाद एक आते बाइकर्स से शहर की सड़कें पट गई। बाइकर्स नैनीताल से पदमपुरी, अल्मोड़ा, दन्या, पनार, घाट होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचे।


पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने बाइकिंग प्रतियोगिता को पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर बताया। राष्ट्रीय साइकिल फेडरेशन के सचिव ओंकार सिंह समेत तमाम पदाधिकारी प्रतिभागियों के साथ चल रहे हैं। शनिवार शाम बाइकर्स को पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक गोरखा किले में रात्रिभोज दिया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाइकर्स रविवार को पिथौरागढ़ से बागेश्वर रवाना होंगे। बाइकिंग प्रतियोगिता का 16 मई को मसूरी में समापन होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed