{"_id":"572ccc834f1c1b5b315cd051","slug":"swaraj-visit-education-workers-clash-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा स्वराज यात्रा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा स्वराज यात्रा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 06 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा स्वराज यात्रा के शुक्रवार शाम बेड़ीनाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। एसबीआई चौराहे के पास यात्रा में शामिल लोगों ने सभा का आयोजन किया था। जाम लगने के कारण पुलिस ने यात्रा को वहां से हटाना शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने किसी तरह इन लोगों को समझा-बुझाकर एसबीआई चौराहे से अलग किया तो यह लोग मुख्य बाजार में वाहनों को खड़ा कर फिर से मीटिंग करने लग गए। वहां पर भी जाम की नौबत आ गई। पुलिस ने जब इनको वहां से भी हटाने का प्रयास किया तो यात्रा में शामिल कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन
इधर, यात्रा में शामिल लोगों ने बाद में यात्रा के मकसद को समझाते हुए कहा कि राज्य में 16 साल बीतने के बाद भी शिक्षा का ढांचा खड़ा नहीं हो पाया है। आज भी शिक्षा की समानता नहीं हो पाई है। यात्रा की संयोजक कमला पंत ने कहा कि प्रथम चरण की यात्रा का समापन 10 मई को नैनीताल में होगा। 29 मई को देहरादून में बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर रतना गुप्ता, विमला बिष्ट, चंद्रकला, मनोज, राजेश, प्रवीण, सुरेश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन