{"_id":"66cf67b6ed25f04da705d631","slug":"survey-will-be-conducted-to-identify-identified-forest-land-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-117251-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि की पहचान के लिए होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि की पहचान के लिए होगा सर्वे
Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला सभागार में अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने वन विभाग सहित विभिन्न विभागों को वन क्षेत्र का सर्वे कर अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि की डेटा बेस रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम में हुए संशोधन के बाद शासन से निर्देश मिले हैं। इसके तहत जनपद में स्थित अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि की पहचान करने के लिए एक वर्ष के भीतर कमेटी गठित की जानी है। यह कमेटी जनपद में सिविल भूमि पर अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, कृषि अधिकारी और उद्यान अधिकारी को अपने संबंधित वन क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कर वन क्षेत्र में अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि का डाटाबेस बनाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को भी अपने स्तर से जनपद के वन क्षेत्र का सर्वे कर अभिज्ञात वन स्वरूप भूमि डेटाबेस रिपोर्ट तैयार करने को कहा। बैठक में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, उद्यान विभाग से एचएल कोहली उपस्थित रहे। डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट के एसडीएम वीडियो कांफ्रेसिंग से उपस्थित रहे।