{"_id":"6aad74355a5aa543340abefd","slug":"surveillance-will-be-stepped-up-to-curb-smuggling-and-cross-border-crime-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144506-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तस्करी और सीमा-पार अपराध रोकने को बढ़ाई जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तस्करी और सीमा-पार अपराध रोकने को बढ़ाई जाएगी निगरानी
Fri, 18 Sep 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी और सीमा-पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में सीमा संबंधी मुद्दे एवं कार्रवाई समिति (बीआईएसी) की बैठक हुई।
बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल साझा करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सीमावर्ती सूचनाओं को नियमित अपडेट रखने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को देने के निर्देश दिए। नो मैन्स लैंड से जुड़े क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके लिए एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। जाली दस्तावेज, साइबर अपराध, अवैध तस्करी और सीमा स्तंभों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सीडीओ अजय सिंह सहित कई सुरक्षा अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।