फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suringad Haydro Project in Munsyari

सुरिंगाड़ बिजली परियोजना का प्रधानमंत्री 30 को करेंगे उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Suringad Haydro Project in Munsyari
सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बहुप्रतीक्षित सुरिंगाड़ द्वितीय परियोजना का निर्माण कार्य छह साल में पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी से इसका लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से मुनस्यारी विकासखंड के लोगों को बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

यूजीवीएन लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित इस परियोजना का काम गोगोल हाइड्रो लिमिटेड ने वर्ष 2015 में शुरू किया था। करीब 50 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य छह साल बाद पूरा किया किया।
विज्ञापन

परियोजना में 2.5-2.5 मेगावाट की दो मशीनों से मुनस्यारी विकासखंड के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी बिजली मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम ने 26 दिसंबर को पावर प्लांट का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना से राज्य को सालाना 26.41 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति की जाएगी। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांगती ने कहा कि इस लघु परियोजना से सीमांत क्षेत्र को लाभ होगा। बारिश और हिमपात के दौरान होने वाली कटौती से निजात मिलेगी।
गोगोल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज इंजीनियर अंकित पंवार ने बताया कि परियोजना का काम 50 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। सालाना उत्पादन के हिसाब से परियोजना से रोजाना तीन लाख रुपये की आय होगी। वर्ष 2018 में आई आपदा के कारण इस परियोजना का काम लंबित हो गया था।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे पुलों का लोकार्पण
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट-घट्टाबगड़ और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बीआरओ ने दो पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन पुलों का मंगलवार को ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।
बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट हीरक के तहत निर्मित तवाघाट-घट्टाबगड़ का गस्कू पुल और जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर गोरीगाड़ में बने पक्के पुलों का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी से ऑनलाइन जुड़ेंगे।

गोरीगाड़ में 40 मीटर लंबे कंक्रीट पुल निर्माण में 535.43 लाख रुपये और गस्कू में बने पुल की लागत 551.13 लाख है। इन दोनों पुलों के निर्माण से सड़कों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed