फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Surendra Pant from Pithoragarh becomes the state president of the Assistant Accounts Officers' Association

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के सुरेंद्र पंत बने सहायक लेखाधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Surendra Pant from Pithoragarh becomes the state president of the Assistant Accounts Officers' Association
पिथौरागढ़। उत्तराखंड सहायक लेखाधिकारी सेवा संघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। पिथौरागढ़ के सुरेंद्र चंद्र पंत को संघ का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया जबकि राजेश प्रसाद सती प्रांतीय महासचिव बने।
विज्ञापन

शिवराज सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रमेश चंद्र बेलवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। हिमांशु मठपाल उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल और लोकमणि चौधरी उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल बनाए गए। ललित मोहन आर्य संगठन मंत्री कुमाऊं और शिवचरण नौटियाल संगठन मंत्री गढ़वाल बने। वृंदावन कुमार संयुक्त सचिव और राजेश कुमार सह सचिव चुने गए। आशीष मोहन संप्रेक्षक और राजीव खन्ना मीडिया सचिव बनाए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष पंत ने अधिकारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चुनाव प्रक्रिया सहायक निदेशक त्रिलोक सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में अध्यक्ष पंत का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed