{"_id":"64626e0dd7d92a0a140d7d56","slug":"sucide-after-four-murder-pithoragarh-news-c-8-1-141152-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: नदी के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला चौहरे हत्याकांड के आरोपी का शव, घटना के बाद से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: नदी के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला चौहरे हत्याकांड के आरोपी का शव, घटना के बाद से था फरार
Tue, 16 May 2023 12:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:24 PM IST
सार
संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी चंद्रकला की हत्या की। इसके बाद उसके शव को कमरे में बंद कर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी और मायके आई चचेरी बहन माया देवी की बड़ियाठ से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
गंगोलीहाट क्षेत्र के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी सहित चार महिलाओं के हत्यारोपी संतोष कुमार का शव गांव से तीन किमी दूर नदी के पास जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने घटना वाले दिन ही आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गंगोलीहाट क्षेत्र के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी चंद्रकला की हत्या की। इसके बाद उसके शव को कमरे में बंद कर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी और मायके आई चचेरी बहन माया देवी की बड़ियाठ से काटकर हत्या कर दी थी। चार महिलाओं की हत्या के बाद संतोष फरार हो गया था।
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस, पीएसी, एसओजी, एसडीआरएफ के करीब के 70 से अधिक जवान उसकी ढूंढ़खोज में जुटे थे। डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से भी उसकी तलाश की जा रही थी। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस जवानों को हत्यारोपी संतोष का शव द्वालीबगड़ के जंगल में रामगंगा नदी के पास एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
चार महिलाओं की हत्या करने के आरोपी संतोष कुमार की ढूंढ़खोज के लिए कई टीमों का गठन कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला।
- लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।