{"_id":"63b9b1a3a039da6a2d210b26","slug":"submit-the-dpr-being-prepared-for-the-industrial-estate-pithoragarh-news-hld48788897","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: औद्योगिक आस्थान के लिए बनाई जा रही डीपीआर प्रस्तुत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: औद्योगिक आस्थान के लिए बनाई जा रही डीपीआर प्रस्तुत करें
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में औद्योगिक आस्थान बिण का निरीक्षण करती डीएम पिथौरागढ़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम ने शनिवार को औद्योगिक आस्थान विण का निरीक्षण कर औद्योगिक आस्थान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने औद्योगिक आस्थान में प्लाटिंग के लिए ब्रिडकुल की ओर से तैयार की गई डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा। औद्योगिक आस्थान विण में 31 प्लाट के लिए जमीन उपलब्ध है। 37 उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान में प्लाट लेने के लिए आवेदन किए हैं। इस दौरान डीएम ने डेयरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध संघ प्रबंधक को कांच की बोतलों से दूध की सप्लाई करने के निर्देश दिए।
डीएम रीना जोशी ने जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत को औद्योगिक आस्थान में स्थित रूरल हाट में कैफेटेरिया (कॉफी हाउस) को चालू करने को कहा। इस दौरान डीएम ने दुग्धशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता को दूध की सप्लाई कांच की बोतलों से करने के निर्देश दिए जिससे प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को कम किया जा सके।
दुग्ध संघ प्रबंधक ने बताया कि जिले की 222 समितियों के 2500 ग्रामीणों से प्रतिदिन 5300 लीटर दूध जमा किया जा रहा है। दुग्धशाला में दूध, घी, पनीर, दही और छाछ तैयार की जा रही है। उत्पादों की आपूर्ति नगर के अलावा गंगोलीहाट, डीडीहाट, थल, धारचूला, मुनस्यारी में की जा रही है। उन्होंने कहा कि कूपन योजना के माध्यम से उपयोग में लाई जा चुकी प्लास्टिक की दूध की थैलियों को जमा किया जा रहा है। डीएम ने औद्योगिक आस्थान में बंद पड़े हिल्ट्रान शेड को भी देखा। यहां पर हिल्ट्रान पूर्व में इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार करता था। डीएम ने हिल्ट्रान शेड को शुरू कराने को कहा।