फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suare's daughter Happiness

सोर की बेटी खुशी न्यूजीलैंड में बरसाएंगी गीतों की फुहार

Fri, 05 Apr 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 05 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Suare's daughter Happiness
गायिका खुशी जोशी। - फोटो : पिथौरागढ़
 19 और 21 अप्रैल को न्यूजीलैंड की धरती पर उत्तराखंडी गीत, संगीत की स्वर लहरियां गूंजेंगी। सुरीली आवाज की मलिका सोर (पिथौरागढ़) की बेटी खुशी जोशी प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोकगायक किशन महिपाल के साथ उत्तराखंडी गीतों की फुहार बरसाएंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की ओर से 19 अप्रैल को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन और 21 अप्रैल को ऑकलैंड शहर में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में खुशी जोशी ने बताया कि उत्तराखंडी कलाकारों का दल 17 अप्रैल को न्यूजीलैंड रवाना होगा। विदेशी धरती पर उत्तराखंडी गीत लोगों की पसंद बन रहे हैं। आने वाले समय में इंग्लैंड समेत अन्य देशों में भी कार्यक्रम होने हैं।
विज्ञापन


गंगोलीहाट के पोखरी (भेरंग) की बेटी खुशी (किरन) उत्तराखंड में स्टेज शो के साथ ही देवी जागरण की प्रस्तुति देती हैं। खुशी विगत वर्षों में खाड़ी देशों में भी गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उत्तराखंडी संगीत में तेजी से मुकाम बना रही खुशी अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और पति गायक गोविंद दिगारी को देंती हैं। खुशी ने बताया कि न्यूजीलैंड में की बोर्ड से विनोद चौहान स्वर छेड़ेंगे, मोहन जोशी बांसुरी की धुन लगाएंगे, ढोलक पर सत्येंद्र और तबले पर अनुराग नेगी ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed