झूलाघाट। जिला महिला अस्पताल में हुई महिला की मौत से झूलाघाट में आक्रोश है। झूलाघाट बाजार में एकत्रित जीआईसी की छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण जिला महिला अस्पताल में उपचार को आई महिलाओं की मौत होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से चिकित्सक नहीं होने के कारण सीमांत के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर खुशी,भट्ट, गीता, पूजा, सुहानी, मानवी, देवकी मौजूद रहे।