{"_id":"5f8828e18ebc3ea360757bdc","slug":"students-movement-continues-regarding-college-problems-pithoragarh-news-hld4005870112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों का आंदोलन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय की मांग को लेकर छात्रसंघ, एनएसयूआई और यूथकांग्रेस का धरना जारी रहा। अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर रहे सभी संगठनों के आंदोलनकारियों का कहना है कि महाविद्यालय की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सागर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छात्र संघ उपाध्यक्ष महेश धामी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष जय बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन विचार नहीं कर रहा है। सीमांत की अपनी कई समस्याएं हैं। महाविद्यालय में प्रवेश को सीटें बढ़ाई जाएं।
कहा कि भौगोलिक के साथ ही संचार की समस्याएं हैं। ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर निशा राणा, संजना, आरती टम्टा, काजल, कविता, शुभम मौजूद थे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में छात्र सत्याग्रह जारी रखा। उन्होंने कहा कि अब गांधीगिरी से ही अपनी बातों को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सत्याग्रह जारी रहेगा। इस मौके पर गोविंद नगन्याल, चंद्र सिंह ग्वाल, लोकेश दरियाल, आरती सीपाल, नीतू बोरा, मनीषा, सपना भट्ट, निकिता चुनारा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।