{"_id":"cc0adfa4e82dcbbfed89538f4dfcf3fb","slug":"students-in-college-balwakot-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बलुवाकोट महाविद्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बलुवाकोट महाविद्यालय में की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत के जौलजीबी भ्रमण के दौरान छात्रसंघ संयुक्त सचिव दीपक बिष्ट की गिरफ्तारी और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा की गई कथित बदसलूकी का विरोध करते हुए छात्रसंघ पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कालेज में तालाबंदी करने के साथ ही वन विकास निगम के अध्यक्ष धामी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि कालेज में विषयों की मंजूरी और एमए की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए छात्रों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। वन विकास निगम के अध्यक्ष ने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रसंघ संयुक्त सचिव दीपक बिष्ट को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस की सरकार और उसके जनप्रतिनिधि बलुवाकोट महाविद्यालय छात्रसंघ में एबीवीपी का वर्चस्व होने के कारण महाविद्यालय के साथ भेदभाव कर रहे हैं। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
तालाबंदी, पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश रौतेला, महासचिव रमेश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धामी, संयुक्त सचिव दीपक बिष्ट, चंचल धामी, एबीवीपी के तहसील संयोजक विपिन बिष्ट, संदीप बोरा, विशन धामी, दान सिंह धामी, ललित धामी, भूपेश कार्की, भाष्कर धामी, हरीश ठाकुर, भुवन चंद्र भट्ट, लक्ष्मी चैसिर, भावना, सिमरन क्षेत्री, ज्योति बिष्ट आदि मौजूद थे।