फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students climbing on the roof of Narayan Nagar College

नारायणनगर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र

Wed, 19 Sep 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 19 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Students climbing on the roof of Narayan Nagar College
नारायणनगर में निर्माणाधीन कालेज भवन की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर के छात्र बुधवार को कॉलेज की छत पर चढ़ गए। वह राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता और प्रभारी प्राचार्य आरएन पांडेय का तबादला रोकने, रिक्त पदों पर तैनाती की मांग कर रहे थे। वहीं, सूचना पर तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाद में बड़ी मुश्किल से छात्रों को समझा कर नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


प्रवक्ता पांडेय का तबादला खटीमा कर दिया गया है। इससे छात्र-छात्राएं आंदोलित हैं। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। सूचना पर तहसीलदार एमसी पालीवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास, गणित, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान के पदों पर तीन वर्षों से प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। कॉलेज में बीएससी की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कहा कि कॉलेज में प्रवक्ताओं के 18 सृजित पद हैं, जबकि इनके सापेक्ष तीन स्थायी और दो संविदा पदों पर ही तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बाद में छात्र संघ अध्यक्ष द्रोपदी के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पांडेय का तबादला रोकने और एक हफ्त में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की गई। साथ ही चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। पूर्व विधायक मयूख महर ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान सागर कुमार, हेमंत मेहता, सूरज जिमवाल आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed