फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students burnt the effigy of the Vice Chancellor

Pithoragarh News: छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Wed, 18 Oct 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students burnt the effigy of the Vice Chancellor
पिथौरागढ़ कैंपस में एसएसजे  विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंकते छात्र। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस की समस्याओं को लेकर छात्रों ने एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि कैंपस तो बना दिया गया है लेकिन यहां की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सांस्कृतिक सचिव गौरव पंत के नेतृत्व में छात्रों ने कैंपस परिसर में एकत्र होकर एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ कैंपस में प्राध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। कैंपस में शीघ्र मानकों के अनुसार प्राध्यापकों की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिवम कापड़ी ने कहा कि कैंपस से अच्छा महाविद्यालय ही था। अब सेमेस्टर प्रणाली होने के कारण हर तीसरे माह में परीक्षाएं हो रही हैं। पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है। पुतला फूंकने वालों में गोविंद, विकास, मनोज, नेहा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed