फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students built four-wheeler vehicle

विद्यार्थियों ने बनाया फोर व्हीलर वाहन

Sun, 28 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Students built four-wheeler vehicle
कालेज में छात्रों द्वारा तैयार गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के संघटक सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित 15 दिनी कार्यशाला में विद्यार्थियों ने फोर व्हीलर वाहन तैयार किया। उन्होंने यह वाहन मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के विशेषज्ञों और जयपुर की प्रशिक्षक कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में बनाया।

विज्ञापन


मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के संयुक्त आयोजन में हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने मोटर वाहनों के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। प्रशिक्षक कंपनी के अधिकारी राहुल ने कार्यशाला में तैयार पेट्रोल और पेट्रोल प्लस हाईब्रिड वाहन के बारे में बताया। वाहन में 190 सीसी इंजन लगा है। मेकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष देवनिधि बिष्ट ने वाहन की औसत गति, इंजन की क्षमता के बारे में बताया। इलेक्ट्रिकल विभाग के प्राध्यापक पुष्पेंद्र सिंह खड़ायत वाहन की अधिकतम गति पकड़ने की अवधि और डिस्कब्रेक के बारे में बताया।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डा. बीके सिंह ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यशाला संचालन में प्राध्यापक सूर्य प्रकाश चौहान, शैलेंद्र जोशी, मुन्ना सिंह, तरु महरा, सचिन गुप्ता, कुंदन सिंह देशवाल आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed