फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students begin arresting on the collectorate

विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर धरना शुरू

Wed, 31 Jan 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Students begin arresting on the collectorate
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

एससी, एसटी, ओबीसी छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाने से गुस्साए विद्यार्थियों ने मंगलवार रात से कलक्ट्रेट पर धरना शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


यूथ फ्रैैंड्स क्लब के अध्यक्ष दीपक लोहिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने को लेकर नारेबाजी की। कहा कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आय, जाति प्रमाण पत्र आदि की जरूरत होती है। तहसील कार्यालयों में प्रमाण पत्र नहीं बने। इस कारण उक्त वर्ग के अधिकतर विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन की तिथि नहीं बढ़ी तो अधिकतर विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


धरने पर छात्रसंघ उप सचिव राहुल कुमार, किशोर कैल्विन धामी, कवि द्विवेदी, अभिषेक कोहली, भूमिका, पंकज कुमार, पारस, रोहित आदि बैठे। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया, मनोज ठकुराठी, मोहित, जगदीश आदि ने धरनास्थल पर पहुंच कर विद्यार्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति ऑनलाइन फार्म तिथि बढ़ाने की मांग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अभिभावक संघ ने सरकार से ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में अभिभावक संघ ने कहा है कि विगत एक सप्ताह से डीडीहाट, थल की तहसीलों में आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जबकि ऑनलाइन छात्रवृत्ति के फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गई है। प्रमाण पत्र नहीं बनने से सैकड़ों बच्चे अपने फार्म नहीं भर सके हैं। अभिभावक संघ के संरक्षक दानी राम ने कहा कि एक सप्ताह से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण तहसील कार्यालय में रोज आ रहे हैं, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बनने से उन्हें निराश होना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में भवानी राम, नंदा देवी, पार्वती देवी, हरीश प्रसाद, पूरन राम, मंजू देवी, अनिल कुमार, हेमा देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed