{"_id":"9b23f97b7062d3396ec6577858aa4e0c","slug":"students-and-staff-face-to-face-in-terms-of-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता के मामले में छात्र और कर्मचारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता के मामले में छात्र और कर्मचारी आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक कर्मचारी और छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच हुई कथित अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। कहा कि कॉलेज प्रशासन मामले को सुलझाने के बजाए तूल देने में लगा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के माहौल को कुछ कर्मचारी खराब करने में लगे हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी का कहना है कि कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता की और धमकाने वाले अंदाज में पेश आया था। उनका कहना है कि छात्रसंघ हमेशा से ही कॉलेज का माहौल सुधारने, कर्मचारियों के साथ सौहार्द का व्यवहार बनाने का प्रयास कर रहा है लेकिन कर्मचारी इस पहल में खुद ही रोड़ा बन रहे हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी और राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड ने कहा कि कालेज में माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ अब लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को खुद स्थिति सामान्य बनाने की पहल करनी चाहिए। प्रदर्शन में कई छात्र शामिल हुए।
प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
छात्रसंघ अध्यक्ष पर एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय शिक्षक संघ और शिक्षणेतर कर्मचारी संघ ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अजय शुक्ल और शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि छात्रनेता ने पहले अभद्रता की फिर उल्टा आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाए और भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। कार्य बहिष्कार के चलते आज कालेज में पठन पाठन और अन्य काम ठप रहे। इन लोगों ने कर्मचारी के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कहा है कि दोनों पक्षों को बुलाकर गलतफहमी को दूर किया जाएगा और कालेज में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।