फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students and parents are scared after a leopard was seen near the school

Pithoragarh News: स्कूल के पास तेंदुआ दिखाई देने से छात्रों और अभिभावकों में भय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students and parents are scared after a leopard was seen near the school
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के चौड़ धुरौली ग्राम पंचायत के निकट स्यूतोला स्कूल के पास तेंदुआ नजर आ रहा है। इससे छात्र और अभिभावक डरे हुए हैं। शुक्रवार को स्कूल के पास स्थित पूरन राम के घर में घुसकर तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला। पूरन राम का घर स्कूल जाने वाले रास्ते पर स्थित होने से अब अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भय महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ स्कूल के पीछे स्थित चट्टानों में बैठा रहता है। ऐसे में कभी भी बच्चों पर हमला हो सकता है। प्रधान गोकुल सिंह सहित कृष्ण राम, शंकर राम, बसंती, पूनम, चंदर राम, सुशील कुमार, प्रिया देवी, गुड्डी देवी, सुनीता, अनीता आदि ने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वन विभाग को पत्र भेजा है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले न भेजने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed