{"_id":"57111d134f1c1b330d4a6bce","slug":"stuck-sports-stadium-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम का विस्तारीकरण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम का विस्तारीकरण अटका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम के विस्तारीकरण में धन की कमी आड़े आने वाली है। 4.56 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम को 400 मीटर ट्रैक का बनाने का प्रस्ताव है। इसमें चेंज रूम, वीआईपी गैलरी का भी निर्माण होना है। इसके अलावा स्टेडियम में कम से कम 10 हजार दर्शकों के बैठने लायक सुविधा जुटाने का प्रस्ताव है। अब तक इस मद में 1.75 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। इससे थोड़ा काम किया जा चुका है। शेष राशि नहीं मिलने से काम में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम का विस्तार कर इसे कम से कम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लायक बनाने का प्रस्ताव है। विधायक मयूख महर ने इस मद के लिए शासन से धन मंजूर कराया था। पहली किश्त के रूप में 1.75 करोड़ रुपये मिलने के बाद शासन से नई किश्त जारी नहीं हो पाई है। इस कारण काम में रुकावट आ गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शासन से मंजूर इस योजना के लिए जल्दी धन मिल जाएगा। पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्वीकृति यूपी के समय 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने की थी। उसके बाद स्टेडियम में लगातार काम होते रहा। इसमें छात्रों का हॉस्टल बना है। हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने स्टेडियम को उच्चीकृत करने का फैसला लिया था। उसके बाद इस पर काम शुरू किया गया है। यदि स्टेडियम का विस्तारीकरण जल्दी हो जाता तो खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल जाती।
विज्ञापन
शासन से जल्दी मिलेगा धन
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया का कहना है कि पिछले दिनों प्रदेश के खेल सचिव शैलेश बगौली ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि विस्तारीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है नए वित्तीय वर्ष में यह धनराशि मिल जाए। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। इसे पूरा करने के लिए सरकार से धन मिल जाएगा।
विज्ञापन