{"_id":"6a9462e1a51906a04a0f0369","slug":"struggle-committee-formulates-strategy-regarding-road-blacktopping-in-berinag-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146189-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग में सड़क डामरीकरण को लेकर संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग में सड़क डामरीकरण को लेकर संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति
Sun, 30 Aug 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चंतोला-पोस्ताला-बेड़ीनाग सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग के लिए संघर्ष समिति ने बैठक की। बैठक में सड़क निर्माण के संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सांसद अजय टम्टा को मांग पत्र भेजकर शीघ्र डामरीकरण कराए जाने की मांग की।
रविवार को समिति के अध्यक्ष डीआर टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन पंकज डसीला ने किया। पदाधिकारियों ने बताया कि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने पीएमजीएसवाई को सड़क निर्माण की दिशा में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही विधायक ने अक्टूबर माह में सड़क के डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही। दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा ने भी सड़क निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान संघर्ष समिति ने पंचायत सदस्य उडियारी लक्ष्मण कार्की, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक धानिक तथा दीपक कार्की के माध्यम से सांसद को सड़क निर्माण से संबंधित मांग पत्र सौंपा।
समिति के सदस्यों ने कहा कि निर्धारित समय पर टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में हयात डसीला, नरेंद्र पंत, मनोज राठौर, कृपाल दत्त पंत, मनोज रौतेला, प्रयाग सिंह डसीला समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।