{"_id":"fb5d22092dcda3f8ae9ca946867ad11c","slug":"strike-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल, बंद रखे प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल, बंद रखे प्रतिष्ठान
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने में एक्साइज ड्यूटी लगाने से सर्राफा कारोबारी भड़क गए। विरोध में बुधवार को स्वर्ण कारोबारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। पिथौरागढ़ के 400 स्वर्णकार बुधवार से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। हड़ताल के कारण जिले में रोजाना करीब 50 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित होने लगेगा। स्वर्णकारों की हड़ताल से शादी विवाह के लिए जेवरात बनाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पहले दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जिलाधिकारी के माध्यम से वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने से स्वर्णकारों को व्यवसाय करने में भारी दिक्कत आ जाएगी। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तो व्यापारी आमरण अनशन को बाध्य हो जाएंगे। स्वर्णकारों की दुकानें चार मार्च तक बंद रहेंगी। जिला मुख्यालय में स्वर्णकारों की 40 दुकानें हैं, जबकि पूरे जिले में इनकी संख्या 400 है। स्वर्णकारों ने प्रदर्शन किया, जिसमें हरीश लाल चौधरी, दीपक चौधरी, रामू वर्मा, अभय वर्मा, पवन वर्मा, कैलाश वर्मा, देवलाल वर्मा, अशोक वर्मा, नरेश वर्मा, इंद्रलाल वर्मा, बंशीलाल वर्मा, दिगंबर वर्मा, अनिल वर्मा, दीपलाल वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन