{"_id":"5749d2924f1c1ba22c6938f2","slug":"strictly-follow-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 28 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में नागरिकों की बैठक लेते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने डीडीहाट थाने का निरीक्षण कर पत्रावलियों की जांच की। साथ ही पुलिस कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने बाजार में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
सीओ ने थानाध्यक्ष गणेश सामंत को ट्रैफिक में सुधार लाने के लिए, तहसील रोड़ पर बड़े वाहनों के लिए समय निर्धारित करने, बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक करने, रात्रि गश्त लगाने और स्कूल खुलने एवं छुट्टी के समय महिला पुलिस कांस्टेबलों को तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता ललित भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल, सभासद दीपक कन्याल आदि थे।
विज्ञापन