{"_id":"67b6252ff2118ffbcf041dfd","slug":"stone-fell-young-man-going-home-died-falling-ditch-pithoragarh-news-c-8-1-hld1027-515280-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घर जा रहे युवक पर गिरा पत्थर, खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घर जा रहे युवक पर गिरा पत्थर, खाई में गिरने से मौत
Thu, 20 Feb 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बाजार से घर लौट रहे युवक की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने मौत हो गई। मंगलवार देर शाम दीपक सिंह (28) पुत्र दान सिंह निवासी लूरकोट राथी, धारचूला बाजार से अपने घर लूरकोट जा रहा था।
व्यापार संघ कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू ने बताया कि पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। बीती शाम घर जा रहे दीपक के ऊपर भारी पत्थर गिरा और वह बोल्डर के साथ 40 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।