फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stolen 60 thousand rupees by breaking the roof of a house in Munsiyari Pithoragarh

Pithoragarh News: मुनस्यारी में मकान की छत तोड़कर 60 हजार रुपये चुराए, घर के भीतर से सामान भी किया चोरी

Thu, 29 Aug 2024 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

मुनस्यारी विकासखंड के पातो गांव में चोरों ने मकान की छत तोड़कर भीतर रखे 60 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन
Stolen 60 thousand rupees by breaking the roof of a house in Munsiyari Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के पातो गांव में चोरों ने मकान की छत तोड़कर भीतर रखे 60 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

पातो गांव के प्रह्लाद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए विकासखंड मुख्यालय में किराए के मकान में रहता है। बीते 25 अगस्त को जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचा तो मकान की छत टूटी थी और भीतर सामान बिखरा मिला। जब संदूक को देखा तो उसका ताला टूटा था और उसमें रखी 60 हजार की नकदी गायब मिली। बताया कि 30 हजार रुपये कीमत की अन्य सामग्री भी चोरी की गई। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में कुमाऊं कमिश्नर का अंदाज: दीपक रावत ने टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में हुई चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। चोरों ने नगर के पियाना में एक मकान के ताले तोड़कर सामान उलट पुलट कर दिया था। इसके बाद डिग्री कॉलेज के समीप स्थित काॅलोनी से एक पूर्व सैनिक के मकान की खिड़की तोड़कर चोरी की थी। तीसरे मामले में गांधी चौक स्थित सब्जी व्यापारी की दुकान से तीन लाख रुपये चोरी कर लिए थे। अभी तक चोरी की इन घटनाओं में लिप्त तत्व पकड़ से बाहर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed