फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State your name, lose-lose contest

अपने नाम की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Sun, 25 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
State your name, lose-lose contest
राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता में विजेता चामाचौड़ की टीम - फोटो : अमर उजाला

राजकीय हाईस्कूल चामाचौड़ (बेड़ीनाग) की बालिकाओं ने प्रदेश स्तर पर जिले का झंडा बुलंद किया है। 18, 19 दिसंबर को देहरादून में हुई युवा कल्याण विभाग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से राजकीय हाईस्कूल चामाचौड़ की बालिकाओं की टीम भेजी गई थी। अब ये बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को हराया। जिले की खो-खो टीम में पूजा, रीना, अंकिता, रोशनी, ममता,  शीतल, सोनाली, नीतिशा, रवीना और पुष्पा शामिल थीं। टीम के स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों, अभिभावकों ने जबरदस्त स्वागत किया। प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि इस जीत में खिलाड़ियों के साथ ही कोच गंभीर सिंह का अहम योगदान है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि बालिकाओं की जीत पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है। स्वागत समारोह में जीवन जोशी, हेमंत कोठारी, कृष्णा शर्मा, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, विराट सिंह, गोकुल सिंह, जगदीश, रवि आदि शामिल थे। राजकीय हाईस्कूल चामाचौड़ की बालिकाओं की उपलब्धि इसलिए भी अहम है कि चामाचौड़ स्कूल में खेलने तक को फील्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed