{"_id":"57dadd104f1c1b0d27d479b1","slug":"state-teachers-are-on-strike-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर डटे हैं राजकीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर डटे हैं राजकीय शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली शिक्षकों के साथ धरने पर बैठे भाजपा नेता प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित राजकीय शिक्षकों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, काशी सिंह ऐरी, विशन सिंह चुफाल के साथ ही कर्मचारी संगठनों ने शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। हड़ताल के कारण सरकारी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक मुख्यालय में वरिष्ठ शिक्षक आनंद सिंह रावत की अध्यक्षता में शिक्षकों ने धरना दिया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष चारु चंद्र जोशी, महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, उपाध्यक्ष एमसी पंत ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। राशिसं के जिलाध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह, मंत्री महेश उपाध्याय, संगठन मंत्री नूतनकृष्ण पांडेय ने विचार रखे। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट और ब्लॉक मंत्री योगेश डिमरी ने समर्थन के लिए सभी संगठनों का आभार जताया।
विज्ञापन
विण ब्लॉक मुख्यालय में सरोज जोशी, पार्वती कुंवर की अध्यक्षता में शिक्षकों ने धरना दिया। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंदर लुंठी ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष एमसी जोशी, मंत्री संजय जोशी ने विचार रखे।
विज्ञापन
गंगोलीहाट। यहां ब्लॉक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खाती के नेतृत्व में कैलाश परिहार, राजेश सोक्टा, शर्वीण मलिक, भूपेंद्र भंडारी, कंचन जोशी आदि ने धरना दिया।
कनालीछीना/अस्कोट। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने कनालीछीना विकासखंड मुख्यालय में धरना दिया। आंदोलन को उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी ने समर्थन दिया है।
डीडीहाट। यहां भी शिक्षकों का आंदोलन जारी रहा। विधायक विशन सिंह चुफाल ने धरनास्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।