{"_id":"f283d1345c4749d83cfe5f69074924e4","slug":"state-schools-athletics-competition-will-play-suit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा खेलेंगी स्टेट स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा खेलेंगी स्टेट स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभाएं किसी स्थान विशेष की मोहताज नहीं होती, मेहनत और लक्ष्य की ओर आगे बढ़कर मुकाम हासिल करने का हौसला दिखाया जा सकता है। सोरघाटी (पिथौरागढ़) की एक बेटी ने यही कर दिखाया है। पिछले साल नेशनल बॉक्सिंग में प्रतिभाग करने वाली राजकीय कन्या हाईस्कूल बजेटी की प्रतिभावान खिलाड़ी शोभा कोहली इस बार जूनियर बालिका वर्ग से स्टेट स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
संस्कृति कर्मी भीम राम कोहली की सुपुत्री शोभा में बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जज्बा है। वर्ष 2014 में शोभा ने स्टेट लेबल की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतिभावान बॉक्सर शोभा दौड़ने में भी माहिर है। शोभा ने शनिवार 17 अक्तूबर को संपन्न 15वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ जीती। शोभा स्टेट स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहती हैं। कहती हैं कि वह एक बेहतर धावक के साथ अच्छा बॉक्सर बनना चाहती हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
शोभा के स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य सरस्वती भट्ट, शिक्षिका जीवंती खाती, कमलेश डोबाल, अंजू जोशी, नारायण दत्त जोशी, ज्योत्सना वर्मा, गीता भंडारी, मनोज कुमार पांडे के साथ ही खेलों से जुड़े शिक्षक लेखक राजेश मोहन उप्रेती कक्षा दस की छात्रा शोभा को प्रतिभावान खिलाड़ी बताते हैं।
विज्ञापन
फोटो 18 पीटीएच 09 पी