Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State movement activists share fresh, shared experience of memories of state movement

Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलन की स्मृतियां की ताजा, साझा किए अनुभव

Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
State movement activists share fresh, shared experience of memories of state movement
चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर जिला सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य निर्माण के शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और डीएम मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

यहां सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान का विमोचन किया गया। साथ ही राज्य आंदोलन में अहम योगदान देने वाले बसंत सिंह तड़ागी, शंकर पांडे, श्याम नारायण पांडे और नवीन मुरारी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत आज पहाड़ का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं जीजीआईसी और जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया और जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि बांटी गई। मुकेश सिंह बोहरा को गोपालन के लिए 36,000 रुपये व जीवनी देवी और रश्मि पांडे को बकरी पालन के लिए 35,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा यूपीसीएल के दो लाइनमैन, 10 पर्यावरण मित्रों और मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार विजेता माया कांडपाल को भी सम्मानित किया गया। डीएम मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दायित्वधारी सुभाष बगौली, रोहित बिष्ट, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, एपीडी विमी जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed