फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State basketball became joint winner of APS

एपीएस बना स्टेट बास्केटबाल का संयुक्त विजेता

Mon, 12 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
State basketball became joint winner of APS
बास्केटबाल में विजेता एपीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला

अंडर-16 स्टेट बास्केटबाल यूथ चैंपियनशिप का खिताब आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) पिथौरागढ़ और देहरादून की छात्राओं ने संयुक्त रूप से जीतकर नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई। हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में राज्य की 11 जिलों की टीम ने भाग लिया। एपीएस पिथौरागढ़ ने सेमीफाइनल में मसूरी की टीम को 42-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में एपीएस पिथौरागढ़ और देहरादून की टीमों ने निर्धारित समय तक बराबर अंक अर्जित किए। इसी तरह एपीएस पिथौरागढ़ और देहरादून को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने एपीएस की छात्रा मानसी बसेड़ा को बेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया। एपीएस के चेयरमैन ब्रिगेडियर राकेश मनोचा, एजुकेशन आफिसर ले. कर्नल अजीत सिंह, प्रधानाचार्य मनीष पंवार, कोच भुवन जोशी ने खिताब जीतने और नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने पर शुभकामनाएं दी है। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed