फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State agitator Nirmal Pandit remembered and paid tribute

Pithoragarh News: राज्य आंदोलनकारी निर्मल पंडित को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Fri, 16 May 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
State agitator Nirmal Pandit remembered and paid tribute
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में बने शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारी निर्मल पं‌डित को श्रद्धांजलि द
पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी स्व. निर्मल पंडित को 27 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निर्मल पंडित छात्र जीवन से ही नेतृत्व क्षमता के धनी रहे। वह महाविद्यालय में दो बार महासचिव और एक बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। राज्य आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। आंदोलन के दौरान वह 57 दिन तक फतेहगढ़ जेल भी रहे। 27 मार्च 1998 को शराब ठेके की नीलामी के विरोध में निर्मल पंडित ने आत्मदाह कर लिया। इलाज के दौरान 16 मई 1998 को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

कहा राज्य गठन के लिए हुए आंदोलन में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर जुगल किशोर पांडे, मेयर कल्पना देवलाल, डीएन भट्ट, ललित शौर्य, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, बिशन सिंह महरा, पार्षद नीरज जोशी, त्रिलोक भट्ट, केएनएस भाटिया, रमेश बिष्ट, राजेंद्र देवलाल, नितिन सागर, ललित अधिकारी, गोपू महर, जीवन कापड़ी, सुरेश सुरीला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed