फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Start road widening work in Eldhara

एलधारा में शुरू कराएं सड़क चौड़ीकरण का कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Start road widening work in Eldhara
धारचूला के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करती डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम ने धारचूला के घटखोला में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्र एलधारा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम रीना जोशी ने धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र एलाधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, सभासद प्रेमावती कुटियाल, खड़क सिंह दानू ने मानसून काल में एलधारा से आए बोल्डर से छह मकानों को हुए नुकसान और अन्य समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान भूपेंद्र थापा ने कहा कि हिलवेज कंपनी की ओर से बलुवाकोट से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा।
विज्ञापन

भूपेंद्र थापा ने डीएम से हिलवेज को शीघ्र एलधारा में सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम दिवेश शाशनी को कार्यदायी संस्था हिलवेज के साथ बैठक कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार डीके लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों ने डीएम को बताईं समस्याएं
धारचूला (पिथौरागढ़)। आपदा प्रभावित काजल देवी समेत अन्य ने डीएम रीना जोशी को स्टेडियम में पानी, शौचालय और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि आपदा के दो माह बीतने के बाद भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर डीएम ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed