फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Start of transplanting with monsoon knock

मानसून की दस्तक के साथ ही रोपाई शुरू

Sun, 02 Jul 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 02 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Start of transplanting with monsoon knock
थल के धामीगांव में धान की रोपाई लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। पहाड़ के कई गांवों में लोग धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार करते हैं। जब अच्छी बारिश हो जाए तो खेतों में पानी भर जाता है। आसपास बहने वाले नालों में पानी आ जाता है। किसानों के लिए इससे अच्छा समय और कुछ नहीं होता। शनिवार की रात से यहां लगातार बारिश हो रही है। रविवार को सुबह से ही हो रही मध्यम स्तर की बारिश का फायदा उठाते हुए धामीगांव के गिरीश चंद्र भट्ट ने अपने दो नाली खेत में पूसा बासमती धान की रोपाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


रोपाई के समय कुछ वर्ष पहले तक पहाड़ पर हुड़कीबौल का गायन भी होता था। पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन के कारण यह परंपरा अब बंद हो गई है। रोपाई को लोग एक उत्सव की तरह आयोजित करते हैं। धामीगांव में रोपाई के समय पूरा गांव एकत्र हो गया। महिलाओं ने धान के पौधों को रोपा। गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले साल उन्होंने एक नाली जमीन पर बासमती की रोपाई लगाई थी। उत्पादन अच्छा होने पर इस साल इसे दो नाली में रोप दिया गया है। यदि मौसम ने साथ दिया और इस बार उत्पादन ठीक हुआ तो अगले साल दस नाली जमीन पर बासमती की रोपाई लगाएंगे। गांव के अन्य लोग भी अपने खाली पड़े खेतों पर बासमती की रोपाई लगाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


थल की गर्म घाटी में धान की पैदावार काफी अच्छी होती है। कई परिवार तो चावलों की बिक्री भी करते हैं। बासमती चावल की बाजार में मांग अच्छी है। पहाड़ में पैदा होने वाले बासमती का स्वाद और बेहतरीन होता है। गिरीश चंद्र भट्ट का कहना है कि यदि पहाड़ के किसान अपने खेतों में बासमती उगाना शुरू कर दें तो उनका आर्थिक स्तर बहुत जल्दी ऊंचा उठ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed