फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stains are not good and now action will be taken against anyone who litters.

Pithoragarh News: दाग अच्छे नहीं है और अब जो गंदगी करेगा तो कार्रवाई होगी

Sun, 14 Jan 2024 11:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Stains are not good and now action will be taken against anyone who litters.
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश एडीएम ने जारी कर दिए हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर की सीढि़यों और दीवारों पर गुटखे और पान की पीक से लाल हुई दीवारों की पुताई का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

10 जनवरी को अमर उजाला ने सरकारी कार्यालयों की सीढि़यों और दीवारों पर गुटखे के दाग... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। एडीएम डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल ने खबर का संज्ञान लेते हुए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि कलक्ट्रेट परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम का कहना है कि सरकारी कार्यालयों और परिसर को साफ और स्वच्छ रखना प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि जिन विभागों की सीढि़यों और कोनों में गंदगी मिलेगी और गुटखे, सिगरेट के रैपर मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक टीम से कलक्ट्रेट परिसर के पास स्थित गुटखे और पान की दुकानों का निरीक्षण कर गुटखा और सिगरेट पीने वालों की सूचना देने को कहा गया है। एडीएम के निर्देशों का विभाग पालन भी कर रहे हैं। गलियों में गुटखे के दागों को हटाने के लिए पुताई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कैंटीन में सिगरेट पीने पर लगेगा 500 का जुर्माना
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट स्थित कैंटीन और परिसर में गुटखा, सिगरेट और अन्य नशा पान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैंटीन में सिगरेट पीने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से ऐसे कर्मचारियों और लोगों पर नजर रखी जाएगी। संवाद
--
मीट मंडी में शिफ्ट की जाएंगी मीट की दुकानें
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से मीट मंडी में नई दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इन नई दुकानों को नगर पालिका सीमा में मीट बेचने वाले व्यापारियों को आवंटित किया जाएगा। जल्द ही मीट की दुकानों को मंडी में शिफ्ट किया जाएगा।
पालिका की ओर से वर्षों पूर्व नगर में मीट मंडी बनाई गई थी। बाद में कुछ लोगों ने हिटलर मार्केट, ट्रेजरी के पास, जयंती भवन, बाड़ीगाड़ के पास नगर सीमा के बाहर भी मीट की दुकानें खोल दीं। मीट मंडी के व्यापारियों ने विरोध कर नगर सीमा में खुली सभी दुकानों को एक स्थान पर मीट मंडी में लाने की मांग की थी। इस पर पूर्व एसडीएम केएन गोस्वामी ने नगर सीमा में खुली मीट की दुकानों को मंडी में लाने की पहल की थी।

मीट विक्रेताओं ने प्रशासन के फैसले को न्यायालय में चुनौती दी थी जिसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एसडीएम और प्रशासक रिंकू बिष्ट ने नगर सीमा में खुली मीट की दुकानों को मंडी में लाने की पहल की। उन्होंने नगर सीमा में खुली दुकानों के स्वामियों से वार्ता की। प्रशासक ने बताया कि मंडी में सात नई दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। दुकान बनने के बाद जल्द ही सीमा में खुली मीट की दुकानों को मंडी में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed