{"_id":"64d673c89de00943b50e7185","slug":"ssb-will-buy-coarse-grains-from-farmers-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3097-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों से मोटा अनाज खरीदेगा एसएसबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों से मोटा अनाज खरीदेगा एसएसबी
Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एसएसबी ऐंचोली में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसएसबी के आईजी, अधिकारी और जव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसएसबी ग्रामीण क्षेत्रों में मोटा अनाज का उत्पादन करने वाले किसानों से खरीदारी करेगी। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा और गांव में मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। यह बात एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने कही।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल की चौकियों का निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को बल के आईजी अमित कुमार ने एसएसबी 55वीं वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग मोटा अनाज की खेती करें तो एसएसबी 30 फीसदी मोटे अनाज की खरीदारी करेगी। आईजी अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने सीमा क्षेत्र तैनात एसएसबी के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुता। इसके अलावा नेपाल पुलिस, एपीएफ के अधिकारियों से वार्ता कर बेहतर समन्वय के साथ सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। सीमा सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक हित के कार्य भी बढ़ चढ़कर करती है। इस मौके पर कमांडेंट आशीष कुमार, उप कमांडेंट वाघेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
आईजी ने लगाया पौधा
पिथौरागढ़। एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने एसएसबी 55वीं वाहिनी परिसर में पौधा लगाया। उन्होंने जवानों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस दौरान 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।