{"_id":"6992103799dadb1054007457","slug":"ssb-tests-youths-knowledge-for-army-recruitment-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138287-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेना भर्ती के लिए एसएसबी ने युवाओं के ज्ञान को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेना भर्ती के लिए एसएसबी ने युवाओं के ज्ञान को परखा
Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। झूलाघाट में सेना भर्ती प्रशिक्षण में शामिल युवाओं की एसएसबी ने लिखित परीक्षा ली। इस दौरान युवाओं के ज्ञान को परखा गया। झूलाघाट, बनाड़ा, कानड़ी सहित नेपाल सीमा पर बसे अन्य गांवों के युवाओं की सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। कमांडेंट आशीष कुमार ने कहा कि भर्ती परीक्षा में युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की भी जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन