{"_id":"587a59104f1c1b7840baa370","slug":"ssb-s-tracking-team-off-nabidang","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का ट्रैकिंग दल नाभीढांग रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी का ट्रैकिंग दल नाभीढांग रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में एसएसबी के अभियान दल को रवाना करते डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के निर्देश पर एसएसबी का 46 सदस्यीय दल शनिवार को डीडीहाट से मुनस्यारी होते हुए नाभीढांग के लिए रवाना हो गया है। पहले इस दल को धारचूला से रवाना होना था, लेकिन बाद में इसमें संशोधन कर दिया गया। इसी कारण दूरी भी 141 किलोमीटर से बढ़कर 330 किलोमीटर हो गई है। 23 जनवरी को अभियान का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी ने दल को हरी झंडी दिखाकर 11वीं वाहिनी डीडीहाट मुख्यालय से नाभीढांग के लिए रवाना किया। डीआईजी सुनील कुमार ने कहा कि यह दल उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाएगा। वर्तमान में उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात होने से जवान विषम परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करने का काम कर रहे हैं। 11वीं वाहिनी के सेनानी राजेश ठाकुर ने कहा कि यह दल डीडीहाट से मुनस्यारी होते हुए मदकोट के रास्ते जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, पांगला, गर्ब्यांग, छियालेख, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग तक जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान यह दल पैदल और वाहन से मिलाकर कुल 330 किमी की यात्रा करेगा। अभियान दल के सदस्य सीमांत क्षेत्र की जानकारी हासिल करेंगे और सीमांत की जैव विविधता का भी अध्ययन करेंगे। इस दौरान उप सेनानी बांके बिहारी, डा. अजीत हेमरोम, आरके कुंभारे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन