फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB has in Gunji Gypsy launched, bike

एसएसबी ने गुंजी में उतारी जिप्सी, बाइक

Wed, 21 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
SSB has in Gunji Gypsy launched, bike

विज्ञापन

 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ाने के लिए 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी अग्रिम पोस्ट पर हेलीकाप्टर से एक जिप्सी और एक मोटरसाइकिल उतार दी है। इन दोनों वाहनों से गुंजी से कालापानी पोस्ट तक सामरिक महत्व की आठ किलोमीटर सड़क की पेट्रोलिंग होने लगी है।

दरअसल, एसएसबी की अंतिम पोस्ट कालापानी की ऊंचाई 11788 फीट है। गुंजी से कालापानी के बीच सीमा सड़क संगठन ने रोड बना दी है, लेकिन इसका लिंक अब तक मांगती तक नहीं हो पाया है। इस कारण धारचूला से मांगती होते हुए गुंजी तक सड़क मार्ग से पहुंचना अभी संभव नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने एसएसबी को एक जिप्सी तथा एक मोटरसाइकिल हेलीकाप्टर से उपलब्ध करा दी है। अगले कुछ दिनों में एक ट्रक भी गुंजी पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
एसएसबी के प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने बताया कि अब वाहनों से गुंजी से कालापानी तक आठ किलोमीटर के दायरे में गश्त होने लगी है। रात्रि गश्त के समय भी इन वाहनों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा गुंजी से कालापानी पोस्ट तक यदि कोई सामग्री पहुंचानी हो तो जिप्सी की ही मदद ली जा रही है। सेनानायक ने बताया कि एसएसबी के पास नेपाल सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। वह सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सारे इंतजाम कर रहा है। इससे पहले सीमा सड़क संगठन ने भी सड़क बनाने के लिए कुछ मशीनें हेलीकाप्टर के जरिए गुंजी तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर सात साल से बन रही है सड़क
सीमा सड़क संगठन पिछले सात साल से मांगती, गर्वाधार होते हुए गुंजी के लिए सड़क निर्माण का काम कर रहा है। अब तक यह सड़क नहीं बन पाई है। बीच के कुछ हिस्सों में रोड की कटिंग तो की गई है, लेकिन गुंजी का सीधा लिंक मांगती तक नहीं हो पाया है। सड़क पूरा होने में अभी कितना समय लगेगा, कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed