{"_id":"5b8ac26842c79246615459e5","slug":"ssb-celebrates-celebration-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में एसएसबी के 24 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी 11वीं वाहिनी ने अपना 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संदीक्षा टीम की महिलाओं और आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ शनिवार को द्वितीय कमान अधिकारी नीरज जोशी और ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी ने दीप जलाकर किया। जोशी ने बताया कि वाहिनी की स्थापना एक सितंबर 1964 को ग्रुप सेंटर दिरांग में हुई। तब से वाहिनी अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
बल सीमावर्ती क्षेत्रों में नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान स्कूली बच्चों और जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर संयुक्त एरिया आर्गनाइजर श्रवण कुमार ठाकुर, किशन यादव, उप कमांडेंट डॉ. देवाशीष त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट राकेश बहल आदि थे।
विज्ञापन