फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB accused of throwing cauliflower in Kali river, ruckus

Pithoragarh News: एसएसबी पर काली नदी में फूलगोभी फेंकने का आरोप, हंगामा

Sat, 16 Dec 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
SSB accused of throwing cauliflower in Kali river, ruckus
झूलापुल पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी कस्टम अधिक्षक राजेश भोला दंत पांडेय से बातचीत करते ह
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट के व्यापारी ने एसएसबी जवानों पर 35 किलो फूलगोभी काली नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं एसएसबी के जवान ने आरोप को निराधार बताते हुए व्यापारी की ओर से ही गुस्से में आकर अपनी सब्जी को फेंकने की बात कही गई है। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने एसएसबी को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

झूलाघाट के सब्जी व्यापारी नीरज पंत ने शनिवार को नेपाल से अपनी दुकान के लिए 35 किलो फूलगोभी मजदूर के हाथों मंगाई। व्यापारी का आरोप है कि एसएसबी ने पहले रोककर पूछताछ की और फिर सारी फूलगोभी नदी में फेंक दी। सूचना मिलने पर व्यापारी नीरज पंत और व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी झूलापुल पर पहुंचे। उन्होंने एसएसबी के इस तरह के व्यवहार की निंदा कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों को किसी न किसी बहाने से परेशान किया जा रहा है जिससे व्यापार करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

पुल पर तैनात एसएसबी के एएसआई अनूप ने इसकी सूचना उच्च अधिकारी एसआई संजय कुमार को दी। संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर कस्टम अधिकारियों और व्यापारियों से बातचीत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि नेपाल के साथ रोटी-बेटी के संबंध है। इसके चलते घरेलू सामान और सब्जी नेपाल से भारत आती है। इसी तरह भारत से भी कई सामान नेपाल जाता है जिस पर रोकटोक नहीं होनी चाहिए लेकिन आए दिन झूलापुल पर व्यापारियों की एसएसबी के साथ कहासुनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नेपाल से आने वाले सभी नेपाली ग्राहकों में गलत संदेश जा रहा है और वे दोबारा झूलाघाट बाजार नहीं आ रहे हैं। इधर नेपाल के बैतड़ी जिले के सिम्याल गजेंद्र चंद अपनी मां के साथ झूलाघाट एसबीआई में पेंशन निकालने के लिए आए थे। दुकान पर सामान लेते समय झूलापुल पर ऐसा माहौल देखकर उन्होंने खरीदारी नहीं की। एसएसबी के साथ बैठक में बताया गया कि कस्टम के नियम के अनुसार ही नेपाल को सामान भेजा और लाया जा सकता है। वहां व्यापारी धर्मानंद पंत, गणेश दत्त भट्ट, सुमित नरियाल, नीरज पंत, प्रमोद कुमार भट्ट आदि थे।
कोट
नेपाल से सब्जी को भारत में आयात करने के लिए प्लांट क्वारंटाइन के नियमों का पालन करना पड़ता है। प्लांट क्वारंटाइन विभाग झूलाघाट में नहीं है। वर्तमान में यह विभाग बनबसा में है। - राजेश भोला दत्त पांडेय, कस्टम अधीक्षक, झूलाघाट।

--
एक लेबर कट्टे में कोई चीज ला रहा था जिसको झूलापुल पर भारत आने से पहले रोका गया। चेकिंग के दौरान पता चला कि अंदर फूलगोभी है। एसएसबी के जवानों ने मजदूर से सब्जी स्वामी का नाम बताने को कहा जिसकी सूचना मिलने पर सब्जी व्यापारी नीरज पंत झूलापुल पर आया और गुस्से में फूलगोभी के कट्टे को खुद ही काली नदी में फेंक दिया। - अनूप सिंह, एएसआई एसएसबी झूलाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed