फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sports news in district.

Pithoragarh News: रूरल वर्कर डिपार्टमेंट ने सुपर ओवर में लोनिवि को हराया

Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sports news in district.
पिथौरागढ़। एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोर क्रिकेट जिला लीग के तहत रुरल वर्कर डिपार्टमेंट और लोक निर्माण विभाग के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने और नशा मुक्ति के उद्देश्य से खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला सोर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष दिनेश जोशी और डीएसओ अनूप बिष्ट ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले खेलते हुए लोक निर्माण विभाग ने 14 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में रूरल वर्कर डिपार्टमेंट की टीम ने एक विकेट खोकर 114 रन ही बनाए। बराबर रन होने पर सुपर ओवर में रूरल वर्कर डिपार्टमेंट की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच मनमोहन सिंह पवार रूरल वर्कर डिपार्टमेंट को अच्छे खेल के लिए दिया गया।

दूसरा मैच नगर निगम पिथौरागढ़ और बैंकर्स एकादश के मध्य खेला गया। बैंकर्स ने पहले खेलते हुए 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में नगर निगम ने 11 ओवर में 6 विकेट खोकर 88 रन बना कर जीत दर्ज की। विनोद कुमार प्लेयर ऑफ मैच रहे। अंपायर पीयूष रावत और विवेक भट्ट रहे। मैच संपन्न कराने में कोच प्रशांत भैसोड़ा, अक्षय कुमार, भूपेश बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed